फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   woman jumped into gangnahar, dead

महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग, मौत

Thu, 05 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 05 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
woman jumped into gangnahar, dead
महिला के गंगनहर में कूदने के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amarujala

मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी से इलाज कराने रुड़की पहुंची एक महिला ने गणेशपुर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी। पति के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, मगर कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर पुरकाजी निवासी मुर्सलीन की पत्नी दिलरुबा का रुड़की में एक मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। अक्सर वह अपनी पत्नी का चेकअप कराने रुड़की आता था। बृहस्पतिवार को भी मुर्सलीन पत्नी को लेकर रुड़की आया था। सुबह करीब नौ बजे गणेशपुर पुल से गुजरने के दौरान दिलरुबा ने अचानक पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मुर्सलीन के शोर मचाने पर आसपास मौजूद तैराक युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर उसे निकाल लिया गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। माना जा रहा है कि महिला ने लंबी बीमारी से तंग आकर ये कदम उठाया होगा। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed