फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Police rushed after receiving tip-off about weapons delivery surrounded speeding car

रुड़की: हथियार सप्लाई की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर किया फायर, हिरासत में लिया आरोपी

Fri, 09 Oct 2026 12:09 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 09 Oct 2026 12:09 AM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ संदिग्ध एक कार में शहर में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। ट्रेस कर कार का पीछा किया तो चालक ने वाहन दौड़ा दिया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी।

विज्ञापन
Roorkee Police rushed after receiving tip-off about weapons delivery surrounded speeding car
पुलिस ने घेराबंदी कर कार सवारों को पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हथियारों की सप्लाई से जुड़े संदिग्ध बदमाशों की सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने देर रात कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए कार के टायर पर गोली चलाकर उसे रोक लिया। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े कुछ संदिग्ध एक कार में शहर में घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलने के बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस ने संदिग्ध कार को ट्रेस कर उसे रोकने का प्रयास किया। हालांकि, चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी गति बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू कर दिया। बताया गया कि नेहरू स्टेडियम क्षेत्र से होते हुए पुलिस ने कार को चाव मंडी स्थित गौशाला की ओर घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पढ़ें अपडेट

Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, कई बार चेतावनी देने के बावजूद वाहन नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन कार के टायर को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली लगने से टायर क्षतिग्रस्त हो गया और कार रुक गई। इसी दौरान कार में सवार एक व्यक्ति खिड़की खोलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया।

हिरासत में लिए गए आरोपी को पूछताछ के लिए गंगनहर कोतवाली लाया गया है। पुलिस उससे उसके फरार साथी, भागने के कारण और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी के कब्जे से किसी हथियार की बरामदगी नहीं हुई है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर वाहन का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया गया था। वाहन नहीं रुकने पर टायर में गोली मारकर उसे रोका गया। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed