फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   When the family turned down, the institution supported

परिवार ने ठुकराया तो महिलाओं की संस्था ने दिया सहारा

Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
When the family turned down, the institution supported
रुड़की। पति के जेल जाने के बाद बच्चे को लेकर दर-दर भटक रही एक महिला को नारी उज्जवल जीवन ट्रस्ट की महिलाओं ने सहारा दिया है। ट्रस्ट की अध्यक्ष रक्षा वालिया ने बताया कि महिला नारी निकेतन जाने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद उसकी हर तरह से देखभाल का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रुड़की से सटे एक गांव निवासी अन्नू ने करीब एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के परिवारों ने उन्हें नहीं अपनाया। इस पर वे दोनों रुड़की में ही किराये के मकान में रहने लगे। शादी के करीब तीन माह बाद पति को रुड़की पुलिस ने किसी मामले में जेल भेज दिया। अन्नू ने बताया कि जिस समय पुलिस ने उसके पति को जेल भेजा तब वह गर्भवती थी। पति के जेल जाने के बाद कोई सहारा न होने के कारण उसने एक प्राइवेट कंपनी में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन जब प्रसव का समय आया तो युवती के पास कोई अपना नहीं था। ऐसे में वह अकेली सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां ऑपरेशन के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। कुछ दिन बाद जब युवती को अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह अपने बच्चे को लेकर ससुराल पहुंची, लेकिन उससे गाली गलौज और मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस और महिला हेल्पलाइन में भी मामले की शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसके बाद किसी तरह अन्नू रुड़की सुभाषनगर स्थित महिलाओं के सामाजिक संगठन नारी उज्जवल जीवन ट्रस्ट तक पहुंची। यहां उसने ट्रस्ट की अध्यक्ष रक्षा वालिया को अपनी आपबीती बताई। रक्षा वालिया ने बताया कि अन्नू अपने बच्चे के साथ किसी नारी निकेतन में नहीं जाना चाहती थी। उसने ट्रस्ट के कार्यों में हाथ बंटाकर गुजर बसर करने की बात कही। इस पर ट्रस्ट ने उसे अपना लिया है और उसकी पूरी रेखदेख की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed