फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   What kind of boycott is this, the complainants are upset and work on the recommendations

Roorkee News: ये कैसा कार्यबहिष्कार, फरियादी परेशान और सिफारिशों पर काम

Sun, 22 Oct 2023 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
What kind of boycott is this, the complainants are upset and work on the recommendations
Iऊर्जा निगम के एक उच्चाधिकारी के कहने पर गणेशपुर में किया गया खंभा बदलने का कामI
विज्ञापन

Iदिनभर अलग-अलग क्षेत्रों से आए फोन पर कर्मचारी देते रहे कार्यबहिष्कार की दुहाई
I
I
I
I ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का वैसे तो कार्यबहिष्कार है। वह किसी भी फरियादी का काम नहीं कर रहे हैं लेकिन एक उच्चाधिकारी के कहने पर खंभा बदल दिया गया। इससे अन्य उपभोक्ताओं में रोष है।
I
I
I
Iमुंडलाना में ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिकारी और कर्मचारियों का तीन दिन से कार्यबहिष्कार चल रहा है। तीन दिन से बिजली संबंधी कोई भी काम कर्मचारियों ने नहीं किया। श्यामपुर निवासी अजीत का कहना है कि बृहस्पतिवार को उनके घर के सामने एक वाहन में फंसकर तार टूट गया था। उसे ठीक करवाने के लिए कर्मियों को फोन किया तो उन्होंने कार्यबहिष्कार होने के चलते काम करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

I
Iआदर्शनगर में विक्रम सिंह के यहां चार दिन पहले मीटर लगना था लेकिन कार्यबहिष्कार के चलते कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया। ऐसे कई मामले हैं जिनमें कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार की बात कहकर काम करने से मना कर दिया लेकिन शनिवार को गणेशपुर में एक खंभा बदल दिया गया। काम करने गए कर्मचारियों से जब कार्यबहिष्कार के बारे में पूछा गया तो वह बगले झांकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iवहीं कार्यबहिष्कार पर बैठे एक अधिकारी ने बताया कि विभाग के एक उच्चाधिकारी से एक सफेदपोश नेता ने खंभा बदलवाने की सिफारिश की थी। उसी के आधार पर उच्चाधिकारी ने कर्मचारियों को खंभा बदलवाने के निर्देश दिए। मामले में कर्मचारी नेता दीपक शांडिल्य ने बताया कि वैसे तो कार्यबहिष्कार के दौरान आपात काम किए गए हैं। खंभा बदलवाने का मामला उन्हें पता नहीं चल सका। यह आपात सेवा में नहीं है। ऐसा होना नहीं चाहिए था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed