फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Weapons fired in road dispute, eight including girl injured

Roorkee News: रास्ते के विवाद में चले हथियार, बच्ची समेत आठ घायल

Tue, 16 Jan 2024 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Weapons fired in road dispute, eight including girl injured
I
विज्ञापन

IIरविवार की रात दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बोला हमला, 10 लोगों पर मुकदमा
I
I
I
Iरास्ते के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। इसमें एक चार साल की बच्ची और चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
I
Iकोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव निवासी जगपाल व पिरथी उर्फ सूंडा दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार को भी दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों ने रायसी चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। शाम के समय एक बार फिर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iइसमें चार साल की बच्ची परी समेत रचना, ऊषा, दयावती, ध्यानवती, जगपाल, भोले और पिरथी घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीचबचाव कराकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रायसी चौकी प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि एक पक्ष के जगपाल की तहरीर पर पिरथी, दयावती, सुभाष, भोले और ऊषा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष के भोले की तहरीर पर जगपाल, ध्यानवती, रचना, शौर्य और ध्यानु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed