फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Waterlogging on the Puhana service road, causing inconvenience to pedestrians

Roorkee News: पुहाना सर्विस मार्ग पर हो रहा जलभराव, राहगीर परेशान

Thu, 19 Mar 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 19 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the Puhana service road, causing inconvenience to pedestrians
नाली निर्माण अधूरा होने से बनी समस्या, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन


चुड़ियाला। पुहाना में हाईवे के सर्विस मार्ग पर नाली का निर्माण सही ढंग से न होने के कारण अक्सर जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे बनने से कई बार वाहन फंस जाते हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पुहाना में हाईवे के एक सर्विस मार्ग पर बारिश और अन्य पानी की निकासी के लिए नाली का उचित निर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते सड़क किनारे बड़ी मात्रा में पानी जमा रहता है। पुहाना के दुकानदार शहजाद और तासीन ने बताया कि दिसंबर और जनवरी माह में भी कई बार जलभराव से इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। उस समय जेसीबी की मदद से खोदाई कर पानी की निकासी कराने के बाद मार्ग को सुचारु किया जा सका। पिछले कुछ दिनों से फिर जलभराव की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र के ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से नाली का सही तरीके से निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में भगवानपुर विधायक ममता राकेश का कहना है कि पुहाना में नाली के उचित निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed