फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers of Aithal elderly village surrounded EE

ऐथल बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने किया ईई का घेराव, काटा हंगामा

Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Aithal elderly village surrounded EE
लक्सर बिजली घर में ईई का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
लक्सर/खानपुर। सूचना देने के बाद भी विद्युत लाइनों की मरम्मत न करने का आरोप लगाते हुए ऐथल बुजुर्ग गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लक्सर बिजली घर पहुंचकर ईई का घेराव कर हंगामा काटा। इसके बाद ईई ने उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऐथल बुजुर्ग गांव से सिख समाज के दर्जनों ग्रामीण विद्युत समस्याओं को लेकर लक्सर बिजलीघर आए थे। इस दौरान ईई रवि कुमार भी कार्यालय पहुंचे गए। तभी ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र की विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। सूचना देने के बाद भी मरम्मत नहीं हो रही है। इससे उमस और गर्मी के चलते वे परेशान हैं। साथ ही उन्होंने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। इस पर ईई ने आश्वासन दिया कि सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण वापस लौट गए। घेराव करने वालों में जसवीर सिंह बिल्ला, कैप्टन दिलबाग सिंह, ऋषिपाल सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह, गुरदीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह, सतीश सैनी, हरमिंदर सिंह और नरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed