{"_id":"57f002844f1c1b8c615740bf","slug":"villagers-caught-two-murder-accused-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दबोचे हत्या आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दबोचे हत्या आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में हत्या करने के बाद झबरेड़ा पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। मारपीट के बाद लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
झबरेड़ा क्षेत्र में बदमाशों की सक्रियता से ग्रामीणों की नींद हराम है। मानकपुर गांव में शुक्रवार रात को ग्रामीण पहरा दे रहे थे। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस मामले की जानकारी दी। सड़क पर खड़ी एक कार पर भी ग्रामीणों को संदेह हुआ तो उन्होने कार को घेर लिया और उसमें बैठे व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से भी एक तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों साथी हैं और वह किसी वारदात की फिराक में गांव में आए थे।
इसके बाद ग्रामीणों ने मारपीटकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस दोनों संदिग्ध बदमाशों और उनकी कार को अपने साथ ले गई है। पकड़े गए बदमाशों के नाम अवतार निवासी देवबंद और योगेंद्र निवासी दौराला हैं। झबरेड़ा थाना प्रभारी राकेश गुसाईं का कहना है कि हत्थे चढ़े दोनों आरोपी बीते रोज एक हत्याकांड करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में सहारनपुर पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
चोर समझकर एक युवक को पकड़ा, धुनाई
झबरेड़ा। भलस्वागाज गांव में रात के समय ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई की। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।