फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager missing, ransom of Rs 5 lakh demanded

Roorkee News: ग्रामीण लापता, मांगी पांच लाख की फिरौती

Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villager missing, ransom of Rs 5 lakh demanded
एक ग्रामीण संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो किसी दूसरे व्यक्ति ने रिसीव किया। साथ ही अपहरण करने की जानकारी दी और छोड़ने के लिए पांच लाख की फिरौती मांगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव घोसीपुरा निवासी हुसैन अली ने तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई शेर अली मेहनत-मजदूरी करता है। शुक्रवार सुबह वह घर से बाहर गया था और संदिगध हालात में लापता हो गया। उसकी आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद आया। काफी बार कॉल करने के बाद मोबाइल पर घंटी पहुंची।
विज्ञापन




उधर से कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि वह जावेद बात कर रहा है। आरोप लगाया कि उसने भाई को छोड़ने की एवज में पांच लाख की फिरौती मांगी है। उन्होंने पुलिस से भाई को सकुशल तलाश करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ग्रामीण के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed