फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Vilayati Hur' cheating Roorkee elders

रुड़की के बुजुर्गों को ठग रही ‘विलायती हूर’

Tue, 10 Nov 2020 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
'Vilayati Hur' cheating Roorkee elders
रुड़की। शहर के बुजुर्ग विलायती हूरों के हाथों ठगे जा रहे हैं। फेसबुक पर विदेशी हसीनाएं शहर के बुजुर्गों से दोस्ती कर कुछ समय के लिए उनकी तन्हाई को दूर कर खातों को खाली कर रही हैं। छह माह में आधा दर्जन से अधिक शहर के बुजुर्गों से विदेशी हसीनाएं लाखों की ठगी कर चुकी हैं। ऐसी तमाम शिकायतें पुलिस के पास पहुंची हैं। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले में जांच कर रही हैं। साथ ही बुजुर्गों को ऐसी विदेशी महिलाओं से दूरी बनाने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

विदेशी हसीनाओं के निशाने पर शिक्षानगरी के बुजुर्ग हैं। विदेशी हसीनाएं फेसबुक पर बुजुर्गों से दोस्ती कर रही हैं और उन्हें अपने जाल में फंसा रही हैं। विदेशी युवतियां बुजुर्गों को मैसेज और अपनी फोटो भेजकर अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। इसकी तस्दीक पुलिस के पास पहुंच रही बुजुर्गों की शिकायतें कर रही है। छह माह में एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग विदेशी युवतियों के शिकार हो चुके हैं। विदेशी युवतियां बुजुर्गों से मोटी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा चुकी हैं। इनके हाथों लुट चुके यह बुजुर्ग बदनामी होने के डर से पुलिस के पास गोपनीय तरीके से शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर एक - सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक बुजुर्ग की जर्मनी की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद महिला ने बुजुर्ग को अपने विश्वास में ले लिया और खाते में 1.30 लाख रुपये डलवा लिए। अब बुजुर्ग ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो - रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी एक बुजुर्ग की नाइजीरिया की एक महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। महिला ने बुजुर्ग को अपनी फोटो दिखाई और अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। इस बीच महिला ने बुजुर्ग से 50 हजार की मांग की। बुजुर्ग ने खाते में रकम डलवा दी। इसके बाद बुजुर्ग ने शिकायत पुलिस से की।
केस नंबर तीन - सिविल लाइंस निवासी एक बुजुर्ग की विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इस बीच महिला ने बुजुर्ग से अश्लील फोटो मांगी। बुजुर्ग ने अपनी अश्लील फोटो भेज दी। बाद में विदेशी महिला ने ब्लैकमेल कर रुपये मांगे। बुजुर्ग ने उसके खाते में तीस हजार रुपये डलवा दिए। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
केस नंबर चार - रुड़की निवासी एक बुजुर्ग सऊदी अरब में रहता है। उसकी फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती हुई। विदेशी महिला ने अपने जाल में फंसाकर अश्लील फोटो मांगी। बाद में ब्लैकमेल कर खाते में रकम डलवा ली। बुजुर्ग के रिश्तेदार की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है।

बुजुर्गों को ठगों के जाल में फंसने से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है कि वह किसी के भी बहकावे में न आएं। बुजुर्गों से धोखाधड़ी के जितने भी मामले आए हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।
... एसके सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed