फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vice-Chancellor interacted with students at Mangalore College

Roorkee News: मंगलौर महाविद्यालय में कुलपति ने विद्यार्थियों से किया संवाद

Fri, 09 Oct 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Vice-Chancellor interacted with students at Mangalore College
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में शुक्रवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और सहायक क्षेत्रीय निदेशक हरिद्वार डॉ. बृजेश बनकोटी ने अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने उच्च शिक्षा के प्रसार, शैक्षणिक अवसरों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू अग्रवाल, केंद्रीय समन्वयक डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. कलिका काले, डॉ. निविंध्या सहित महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज के निदेशक डॉ. योगेश सिंघल और प्रबंधक डॉ. अक्षय सिंघल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और आपसी समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed