{"_id":"6ab11ccf51454124fb002361","slug":"uttarakhand-womens-team-wins-bronze-under-neha-chaudharys-captaincy-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1071109-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नेहा चौधरी की कप्तानी में उत्तराखंड की महिला टीम ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नेहा चौधरी की कप्तानी में उत्तराखंड की महिला टीम ने जीता कांस्य
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के बाद शूटिंग बॉल के क्षेत्र में प्रदेश को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल हुआ है। 19 और 20 सितंबर को एचआरआईटी, गाजियाबाद में आयोजित प्रथम वेटरन राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। साउथ सिविल लाइंस रुड़की निवासी नेहा चौधरी की कप्तानी में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंटरनेशनल शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की 10-10 टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में दिल्ली ने प्रथम, राजस्थान ने द्वितीय और उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में दिल्ली प्रथम, हरियाणा द्वितीय और महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
उत्तराखंड की महिला टीम ने पहली बार राष्ट्रीय वेटरन प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और अपने पहले ही प्रयास में पदक हासिल किया। टीम के मैनेजर अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी एवं वर्ल्ड कप रजत पदक विजेता सूरज चौधरी रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। सूरज चौधरी ने टीम की सफलता का श्रेय कोच गौरव बिष्ट और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से पहले टीम ने नियमित अभ्यास किया था।
इस अवसर पर शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अंजुल अग्रवाल, एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष जेपी कदियन, शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के चेयरमैन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय पाल और शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट ओपी माचरा समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।