फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Use water judiciously: Khare

विवेकपूर्ण तरीके से करें पानी का उपयोग : खरे

Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Use water judiciously: Khare
रुड़की आईआईटी एवं नीति आयोग द्वारा आयोजित वेबीनार में भाग लेते विशेषज्ञ। - फोटो : ROORKEE
नीति आयोग नई दिल्ली ने आईआईटी रुड़की के साथ कोविड-19 के बाद की चुनौतियां और सतत जल प्रबंधन पर वेबिनार के माध्यम से जल संसाधन पर कोरोना के संभावित प्रभावों पर चर्चा की। वेबिनार में 126 से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संस्थान निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी ने नीति आयोग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने जल क्षेत्र के सभी विशेषज्ञों से आगे आने और उन मुद्दों और चुनौतियों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने नई तकनीक के साथ परंपरागत पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर नीति आयोग, जल संसाधन के सलाहकार अविनाश मिश्रा ने जल आपूर्ति और अपशिष्ट जल के माध्यम से वायरस के अस्तित्व और संचरण की जानकारी दी। आयोजन के संयोजक प्रो. दीपक खरे ने वेबिनार का समग्र विवरण दिया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हमारी दिनचर्या में पानी की मांग बढ़ रही है, हमें पानी का उपयोग अधिक विवेकपूर्ण तरीके से करना होगा। वेबिनार में डॉ. शरद जैन ने पानी पर संभावित प्रभाव के बारे में चर्चा की। डॉ. एमके जैन ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण, भविष्य की चुनौतियों का प्रबंधन करने के लिए पानी के लचीले बुनियादी ढांचे का निर्माण पर जोर दिया। एनआईएच रुड़की के निदेशक डॉ. जेवी त्यागी ने कृषि क्षेत्र में जल प्रबंधन के क्षेत्र में पानी के वास्तविक उपयोग पर आधारित जल मूल्य निर्धारण, मृदा और जल संरक्षण हस्तक्षेप और सिंचाई बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रो. सीएसपी ओझा, शहरी विकास मंत्रालय में सलाहकार डॉ. रमाकांत, एमएनआईटी जयपुर के प्रो. महेश जाट, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान प्रसार के डा. अरविंद रानाडे, आईआईटी इंदौर के मनीष गोयल आदि ने अपने विचार रखे। इससे पहले, विभागाध्यक्ष प्रो. एसके घोष और उप निदेशक प्रो एम परिदाने कोविड-19 में बसों और ट्रेनों को सैनिटाइज करने के लिए आवश्यक जल की खपत पर ध्यान खींचा और तकनीकी के विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed