फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Uproar by parents at Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय पर अभिभावकों का हंगामा

Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar by parents at Rajiv Gandhi Navodaya Vidyalaya
लंढौरा के शिकारपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अभिभावकों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्यालय पर खाने, साफ सफाई और प्राथमिक उपचार में हीला हवाली को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन देने, विद्यालय में मेस की साफ-सफाई किए जाने तथा प्राथमिक उपचार के लिए विद्यालय में हेल्थ स्टाफ तैनात करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विद्यालय में बीती 27 अगस्त को दाल रोटी खाकर 17 बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी। विद्यालय पहुंचे इन अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा। न ही स्कूल की साफ-सफाई हो रही है और न ही प्राथमिक उपचार की कोई सुविधा है। इस दौरान अभिभावकों ने नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे नहीं मिले, जिस पर अभिभावकों ने विद्यालय के एक शिक्षक को खरी खोटी सुनाई। कहा कि मांग नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा। इस मौके पर मुनेश कुमार, अंकित कुमार, जोगेंद्र, दीपचंद, त्रिलोक सैनी, ऋषि पाल, भागवत, शैलेश पांडे, श्रवण कुमार, रीना देवी, गीता कुशवाहा, विवेक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed