फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Unknown thieves made off with two bikes in a single night

Roorkee News: दो बाइक और कांवड़ियों के दो मोबाइल चोरी

Sat, 08 Jul 2023 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Unknown thieves made off with two bikes in a single night
मंगलौर कस्बे में एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद कांवड़ियों के दो कीमती मोबाइल भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार देर रात को चोरों ने कस्बे के मोहल्ला पीरगढ़ी निवासी यूसुफ अहमद के घेर में खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक युवक बाइक चोरी करके ले जाता हुआ कैद हुआ है। वहीं दूसरी ओर मोहल्ला इस्लामनगर ईदगाह रोड निवासी राशिद के घर के बाहर खड़ी बाइक भी अज्ञात चोरों साफ कर दी। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सिकंदरा जनपद दौसा राजस्थान निवासी भरत लाल व जितेंद्र कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहे थे। बृहस्पतिवार शाम मंगलौर गंगनहर पुल पर पहुंचकर रात्रि विश्राम के लिए वहीं पर लेट गए। इसी दौरान चोरों ने उनके मोबाइल चोरी कर लिए। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि बाइक चोरी व मोबाइल चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed