{"_id":"64987dcada4f373c260a21c4","slug":"uncontrolled-car-hit-the-guardrail-and-overturned-roorkee-news-c-5-1-drn1027-186080-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर पलटी
विज्ञापन
झपकी आने से अनियंत्रित कार हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कार सवार चारों लोगों को चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार एक कार में सवार चार युवक पानीपत से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे नारसन कस्बे में पहुंचे तो चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे किनारे लगे रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। कार पलटते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार सवार सुमित, संजीत, सचिन और ललित को कोई चोट नहीं आई। संवाद