फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Devotees were overcome with emotion upon witnessing the episode of Lakshmana being struck by the *shakti* (divine weapon).

Roorkee News: लक्ष्मण शक्ति प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालुलक्ष्मण शक्ति प्रसंग देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overcome with emotion upon witnessing the episode of Lakshmana being struck by the *shakti* (divine weapon).
ग्राम टोड़ा कल्याणपुर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में कलाकारों के अभिनय ने किया भाव विभोरग्राम टोड़ा कल्याणपुर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में कलाकारों के अभिनय ने किया भाव विभोर
विज्ञापन

ग्राम टोड़ा कल्याणपुर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में रविवार रात लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान श्रीराम के व्याकुल होने के दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं, हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।रुड़की। ग्राम टोड़ा कल्याणपुर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में रविवार रात लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण के मूर्छित होने और भगवान श्रीराम के व्याकुल होने के दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं, हनुमान के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


मंचन में दिखाया गया कि लंका युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण जी रणभूमि में मूर्छित हो जाते हैं। उन्हें इस अवस्था में देखकर भगवान श्रीराम दुखी हो उठते हैं। इसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाते हैं। इस दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।मंचन में दिखाया गया कि लंका युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण जी रणभूमि में मूर्छित हो जाते हैं। उन्हें इस अवस्था में देखकर भगवान श्रीराम दुखी हो उठते हैं। इसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाते हैं। इस दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजतिलक के साथ 17वें रामलीला महोत्सव का समापनराजतिलक के साथ 17वें रामलीला महोत्सव का समापन
रुड़की। अशोक नगर बूचड़ी फाटक स्थित मैदान में आयोजित देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के 17वें रामलीला महोत्सव का सोमवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। लंका विजय के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम के स्वागत में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। समापन से पहले ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राजतिलक के बाद कलाकारों और आयोजन में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, दायित्वधारी श्यामवीर सैनी और पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक का ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ट्रस्ट के संस्थापक अर्जुन सिंह तड़ियाल, अध्यक्ष विक्रम कुलाश्री, महासचिव जगदीश सिंह नेगी और संयोजक सतीश नेगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।रुड़की। अशोक नगर बूचड़ी फाटक स्थित मैदान में आयोजित देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के 17वें रामलीला महोत्सव का सोमवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। लंका विजय के बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम के स्वागत में श्रद्धालु उमड़ पड़े। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। समापन से पहले ट्रस्ट की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राजतिलक के बाद कलाकारों और आयोजन में सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, दायित्वधारी श्यामवीर सैनी और पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक का ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ट्रस्ट के संस्थापक अर्जुन सिंह तड़ियाल, अध्यक्ष विक्रम कुलाश्री, महासचिव जगदीश सिंह नेगी और संयोजक सतीश नेगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लक्ष्मण शक्ति लीला देख भावविभोर हुए दर्शकलक्ष्मण शक्ति लीला देख भावविभोर हुए दर्शक
पिरान कलियर। नगर पंचायत इमलीखेड़ा-धर्मपुर में चल रही रामलीला में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। साथ ही धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रामलीला समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। मंगलवार को कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन होगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी सहित समिति के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।पिरान कलियर। नगर पंचायत इमलीखेड़ा-धर्मपुर में चल रही रामलीला में लक्ष्मण शक्ति प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। साथ ही धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रामलीला समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। मंगलवार को कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण वध का मंचन होगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी सहित समिति के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचनअंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन
बुग्गावाला। ग्राम बिहारीगढ़ में आयोजित रामलीला में अंगद-रावण संवाद, विभीषण निष्कासन और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन किया गया। अहंकारी रावण ने अंगद का संधि प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद युद्ध में मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मशक्ति का प्रहार किया, जिससे वह मूर्छित हो गए। हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाते हैं। मंगलवार को मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला का मंचन होगा। कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, इंजीनियर ज्ञानचंद गुप्ता, रीता पुंडीर, प्रधान आदेश कांबोज और विनोद गुप्ता एडवोकेट ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। संतोष गुप्ता ने कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए।बुग्गावाला। ग्राम बिहारीगढ़ में आयोजित रामलीला में अंगद-रावण संवाद, विभीषण निष्कासन और लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध का मंचन किया गया। अहंकारी रावण ने अंगद का संधि प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद युद्ध में मेघनाद ने लक्ष्मण पर ब्रह्मशक्ति का प्रहार किया, जिससे वह मूर्छित हो गए। हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाते हैं। मंगलवार को मेघनाद वध और सुलोचना सती की लीला का मंचन होगा। कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, इंजीनियर ज्ञानचंद गुप्ता, रीता पुंडीर, प्रधान आदेश कांबोज और विनोद गुप्ता एडवोकेट ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी। संतोष गुप्ता ने कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed