फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sharadiya Navratri concludes with Kanya Pujan; devotees turn out in large numbers

Roorkee News: कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri concludes with Kanya Pujan; devotees turn out in large numbers
नगर और देहात क्षेत्र में सोमवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा व कन्या पूजन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न हो गए। अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर असमंजस के कारण्ई श्रद्धालुओं ने रविवार और सोमवार दोनों दिन कन्या पूजन किया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने कन्याओं को तिलक लगाकर हलवा-पूरी, खीर, फल और मिष्ठान का भोजन कराया। इसके बाद उपहार और दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। व्रतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण किया। लक्सर के जगदंबा मंदिर, दुर्गा मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर और शिवपुरी स्थित शिव मंदिर सहित देहात के मंदिरों में विशेष पूजा की गई। वहीं, खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर स्थित जगदंबा माता मंदिर, दुर्गा मंदिर और रायसी के दुर्गा मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री और विनोद शर्मा के अनुसार मां महागौरी ममता और करुणा की प्रतीक हैं। धार्मिक मान्यता है कि अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन और कन्याओं का सम्मान करने से मां भगवती की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed