{"_id":"645002643dc0bfc5d602a894","slug":"two-more-accused-of-thithki-bloody-clash-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-145704-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: थीथकी में खूनी संघर्ष के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: थीथकी में खूनी संघर्ष के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
थीथकी कवायदपुर गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा और घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में बढ़ोतरी की है। दोनों को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।
एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के थीथकी कवायदपुर गांव में खेत में पानी देने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें एक पक्ष के दो लोगों को गोली लग गई थी। उन्हे गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस दो आरोपियों यशपाल और पोपिन को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रविवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि थीथकी कवायदपुर गांव में फायरिंग करने वाले दो आरोपी भागने की फिराक में लगे हुए हैं। दोनों आरोपी झबरेड़ा जाने वाले रास्ते पर खड़े हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक तमंचा व दूसरे आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी बढ़ोतरी की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अर्जुन और आनंगपाल निवासी थीथकी कवायदपुर बताए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा समेत अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया है।