{"_id":"64ada80b051849e106016834","slug":"two-kanwariyas-died-after-being-hit-by-a-truck-roorkee-news-c-5-1-drn1030-198085-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रक की चपेट में आकर दो कांवड़ियाें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रक की चपेट में आकर दो कांवड़ियाें की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे बाइक सवार दो युवक
इमलीखेड़ा मार्ग पर गंगाजल लेने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम खानपुर ब्रहमपुर थाना लक्सर हाल निवासी रविदास मंदिर भगवानपुर सुमित (24) कुमार और ग्राम नन्हेड़ा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर हाल निवासी रविदास मंदिर भगवानपुर रोबिन (23) दोनों दोस्त बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर एक ढाबे के पास पहुंचे तो अचानक एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर बाइक सहित दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। बाद में मृतक के परिजन सुनित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक पर लापरवाही से चलाकर बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।