{"_id":"65526adc3eab77696c02d9fa","slug":"two-accused-of-interstate-thief-gang-who-were-running-away-after-stealing-oil-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1030-286509-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: तेल चोरी करके भाग रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: तेल चोरी करके भाग रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपी धरे
विज्ञापन
I
II
I
I
I
Iसूचना पर पुलिस ने शुरू किया चेकिंग अभियान, काली नदी चौकी पर पकड़े आरोपी
I
I
I
I पुलिस ने ट्रक के टैंकर से तेल चोरी कर भाग रहे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ़्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी किया गया तेल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
I
I
I
Iभगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के ताले तोड़कर कार सवार दो युवक तेल चोरी कर कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि आरोपी पुलिस के आने से पहले ही चोरी का तेल छोटे डिब्बों में भरकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र की पुलिस चौकियों पर वाहनों की चेकिंग शुरू करा दी।
I
Iइसी दौरान काली नदी पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी में उसके अंदर रखे दो डिब्बों में लगभग 60 लीटर डीजल और एक में 15 लीटर डीजल मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शमशाद निवासी मोहल्ला कॉलोनी गागलेहडी जिला सहारनपुर और अमजद निवासी मोहद्दीपुर कालोनी जिला सहारनपुर बताया।
विज्ञापन
I
I
I
Iआरोपियों ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक के टैंकर का ताला तोड़कर डीजल चोरी किया गया है। इससे पूर्व सहारनपुर क्षेत्र में खड़े वाहनों से तेल चोरी किया गया है। सहारनपुर के थानों में आरोपियों के खिलाफ तेल चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह तनवार ने बताया कि दोनों अंतरराज्यीय चोरों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की कार को सीज कर दिया गया है।I