{"_id":"56df25774f1c1bc87b8b4569","slug":"truck-collision-gates-broken-two-trains-hit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से फाटक टूटा, दो ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से फाटक टूटा, दो ट्रेनें प्रभावित
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 09 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
फाटक टूटने के बाद ख्ाड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
लंढौरा। सीमेंट से भरे एक ट्रक ने मंगलवार दोपहर तीन बजे के लगभग डोसनी फाटक पर टक्कर मारकर उसे तोड़ दिया। फाटक के टूटने से दो ट्रेनें प्रभावित हुई जबकि दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
मंगलवार तीन बजे के लगभग लक्सर की ओर से सीमेंट से भरा एक ट्रक आ रहा था। डोसनी फाटक पर उसने टक्कर मार दी। जिससे फाटक टूट गया। ट्रक फाटक को तोड़ता हुआ वहां से निकल गया। फाटक टूटने की जानकारी जैसे ही फाटक पर तैनात कर्मचारी ने कंट्रोल रूम को दी। वैसे ही आरपीएफ ने घेराबंदी कर ढंडेरा फाटक के समीप ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
उधर, फाटक टूट जाने ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। जिससे सहारनपुर से देहरादून जाने वाली पैसेंजर को डोसनी स्टेशन पर रोकना पड़ा। वहीं हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन को ऐथल रेलवे स्टेशन रोकना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद फाटक को ठीक किया जा सका। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू किया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ के निरीक्षक प्रमोद कुमार अवस्थी ने बताया कि सूचना पर ट्रक को पकड़ने के लिए सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल हरबीर एवं समरपाल ने ट्रक को ढंडेरा रेलवे फाटक पर पकड़ लिया है। पकड़े गए चालक राजू निवासी पहाडपुर, थाना नागल सहारनपुर का चालान कर दिया गया है।