{"_id":"5e4ed1ac8ebc3ef2cd49a43b","slug":"trola-collides-with-car-four-people-of-panipat-injured-one-serious-roorkee-news-drn3368323114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से ट्राला टकराया, पानीपत के चार लोग घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से ट्राला टकराया, पानीपत के चार लोग घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
नारसन में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : ROORKEE
पानीपत से हरिद्वार जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक समेत कार में सवार छह लोग घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे कार नारसन पहुंची तो तिराहे के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रॉले ने उसे टक्कर मार दी। ट्रॉले की टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में कार चालक सहित निक्कू, मोहित, अजय, मोंटी और विकास घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद नारसन पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पूछताछ में घायलों ने बताया कि वे रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रॉला चालक ट्रॉले सहित मौके से फरार हो गया। नारसन चौकी प्रभारी मनोज सिरोला का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।