{"_id":"654b7a85c6729a29140b92c9","slug":"triple-talaq-given-if-dowry-demand-not-met-roorkee-news-c-37-1-sdrn1034-13025-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर घर से निकाला, दहेज में मांगे पांच लाख और एक कार
महिला ने पुलिस को दी तहरीर, पति समेत चार पर दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पिरान कलियर। एक महिला ने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि सास, ससुर और देवर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 नवंबर 2019 को उसकी शादी नसीम निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हो गए थे। विरोध करने पर पति ने मारपीट करना शुरू कर दी। साथ ही पति और ससुराल वाले दहेज कम मिलने का ताना मारकर परेशान करने लगे। इस बीच उसने दो बेटों को जन्म दिया।
आरोप है कि इसके बाद भी सुसराल पक्ष के लोग लगातार दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसे मायके लेकर आया और तीन तलाक देकर चला गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति नसीम, ससुर मुंसरीफ, सास कनिजा, देवर वसीम निवासी सलेमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।