फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Treatment system affected due to leave of the only orthopedic surgeon

Roorkee News: एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से उपचार व्यवस्था प्रभावित

Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Treatment system affected due to leave of the only orthopedic surgeon
सिविल अस्पताल में हड्डी संबंधी बीमारी और चोट का उपचार कराने पहुंच रहे मरीजों के लिए अगले कई दिन मुश्किल भरे रहने वाले हैं। अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार के 30 सितंबर तक अवकाश पर चले जाने से हड्डी रोग की ओपीडी प्रभावित हो गई है। शुक्रवार को भी करीब 35 मरीजों को उपचार कराए बिना लौटना पड़ा।
विज्ञापन


अस्पताल में करीब तीन माह पहले तक हड्डी रोग विभाग में दो विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात थे। इनमें से एक चिकित्सक पहले से ही लंबे चिकित्सा अवकाश पर चल रहे थे। बाद में तबादला सूची में नाम शामिल होने के बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया। इसके कारण विभाग की पूरी ओपीडी एक ही चिकित्सक के भरोसे रह गई थी।
विज्ञापन


अब डॉ. सतीश कुमार के अवकाश पर जाने से विभाग में मरीजों के उपचार की व्यवस्था और प्रभावित हो गई है। रोजाना हड्डी, जोड़ और पुरानी चोट से संबंधित समस्या लेकर मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्गों के साथ दुर्घटना में घायल और दर्द से परेशान मरीज भी शामिल रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण वापस लौटना पड़ा। कुछ मरीजों को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ा जबकि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने उपचार को लेकर अतिरिक्त परेशानी खड़ी हो गई है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ़ एके मिश्रा ने बताया कि डॉ़ सतीश कुमार 30 सितंबर तक पैटरनिटी लीव पर गए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए विभाग से चिकित्सक की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed