{"_id":"69595d177783bbb39b00fd7e","slug":"traffic-jam-in-the-market-people-were-upset-roorkee-news-c-5-1-drn1027-871219-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बाजार में लगा जाम, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बाजार में लगा जाम, लोग रहे परेशान
विज्ञापन
सिविल लाइंस में लगा जाम- संवाद
- फोटो : bhadrawah news
शहर में जाम लगने से दोपहर में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिविल लाइंस बाजार, डाकघर रोड और चंद्रशेखर चौक के आसपास दोपहिया व चारपहिया वाहनों की कतार लगने लगी। धीरे-धीरे जाम खुला तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
हाईवे और अंदरूनी मार्गों पर दोपहर में आए दिन जाम के हालात पैदा होने लगते हैं। सिविल लाइंस, मेन बाजार, नगर निगम पुल, प्रेम मंदिर रोड, नीलम टॉकीज चौक और नए पुल पर जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वक्त स्कूल की छुट्टी होने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद शहर के अंदरूनी स्थानों पर जाम के हालात पैदा होने लगे। छोटे और बड़े वाहन बाजार से होकर निकले तो लोगों को इस बीच आवागमन में दिक्कतें होने लगीं। इस बीच जाम से निकलने के लिए वाहन चालकों की एक-दूसरे से बहस भी हुई। बाजार में दोपहर चार बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।