फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tractor-trolley full of devotees overturned, 15 injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 घायल

Sun, 10 Apr 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley full of devotees overturned, 15 injured
चुड़ियाला में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से घायल हुए लोग। - फोटो : ROORKEE
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलटने से 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। तुरंत आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चुड़ियाला गांव में नवरात्र के अवसर पर हर साल भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में आसपास और दूसरे राज्यों के लोग भी आते हैं और सिद्धपीठ चूड़ामणि देवी मंदिर में पूजा करते हैं। इस बार भी नवरात्र में मेला लगा है। शनिवार को सहारनपुर के फलौदा निवासी महिलाएं और बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर माता के दर्शन करने आए थे। पूर्वाह्न तीन बजे के करीब सभी घर लौट रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चुड़ियाला के पास महेश्वरी चौराहे पर पहुंची तो अचानक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई। सवारियों की चीखपुकार सुनकर चौराहे पर मौजूद लोग पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से सिविल अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

--
हादसे में ये हुए घायल
कुसुम (50), आंचल (20), कमला (45), वंशिका (12), आरती (6), सरोज (60), रीतू (21), सुमित्रा (45), अमित सैनी, शेखर, इकराम, सचिन और सुमित सहित 15 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सभी की हालत खतरे से बाहर
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद सिविल अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों के उपचार के लिए अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी दौड़ पड़े। घायलों को उपचार देने के बाद माहौल सामान्य हो पाया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed