फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Today Holi Ray Rasiya in Biraj...

फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी

Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Today Holi Ray Rasiya in Biraj...
श्री राधा माधव सेवा मंडल की ओर से होली के मौके पर 16वां फाग महोत्सव मनाया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक सके। देर रात तक वे भजनों पर थिरके।
विज्ञापन

मंगलवार रात रामनगर स्थित रामलीला मैदान में लट्ठमार होली, लड्डू होली, फूलों की होली और भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायक प्रिंस छाबड़ा ने होली के गीतों और भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक ने फूलों में सज रहे श्री वृंदावन बिहारी, बाजे बरसाने में नगाड़ा कि होली आई सारा सारा, श्याम होली खेलने आई तेरे सालियां वे, तुम संग होली खेलूंगी, चढ़ गई चढ़ गई श्याम रंग होली में, आज बिरज में होली रे रसिया होली, खेले तो आ जाइए बरसाने रसिया, होली खेल रहे बांके बिहारी, होली खेलनी ए आज तेरे नाल ओ वृंदावन रहन वालेया, मेरी चूनरी में पड़ गए दाग रे, मेरे कान्हा जो आए पलट के आज होली मैं खेलूंगी डट के आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, श्री राधा माधव सेवा मंडल रुड़की के संयोजक उमेश कोहली, संरक्षक सतीश कालरा, अध्यक्ष जगदीश सेतिया, सचिव अमित गोयल, अनिल चौधरी, अमित गुलाटी, राजेंद्र पाहुजा, दर्शन खट्टर, रजनीश ठकराल, श्रवण पाहुजा, करण चांदना, अमित सरीन, रमन अरोड़ा, अश्वनी हांडा, जगन दुआ, आशीष सूरी, हरीश खट्टर, अनिल सेतिया, मनीष मदान, राकेश भूटानी, रवि गुलाटी, उदयभान कालरा, रेनू सेतिया, मीनाक्षी कोहली, संगीता भूटानी, मोनिका अरोड़ा, प्रीति गुलाटी, पायल अरोड़ा, सीमा हांडा, रोजी मलिक, शालू पाहुजा, नीलम भूटानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed