{"_id":"650deb19c1ca0f78e401aca7","slug":"till-now-there-was-only-one-orthosurgeon-roorkee-news-c-5-1-drn1030-250597-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सिविल अस्पताल में एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ ने किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सिविल अस्पताल में एक और हड्डी रोग विशेषज्ञ ने किया ज्वाइन
विज्ञापन
Iएक सर्जन होने से अब तक तीन दिन होती थी ऑर्थोसर्जन की ओपीडी
I
सिविल अस्पताल रुड़की में ऑर्थो ओपीडी अब पूरे सप्ताह चलेगी। अस्पताल में एक और ऑर्थोसर्जन ने ज्वाइन कर लिया है।
सिविल अस्पताल रुड़की में अब तक एक ही ऑर्थोसर्जन डॉ. राजकुमार थे। एक ऑर्थोसर्जन होने के चलते वह तीन दिन ओपीडी और तीन दिन ऑपरेशन करते हैं। इसके कारण हड्डी के मरीज सप्ताह में केवल तीन दिन ही ओपीडी में आकर उपचार करवा पा रहे थे। मरीजों की ये समस्या अब खत्म हो गई है। मरीज कार्यदिवस में किसी भी दिन ऑर्थो ओपीडी में आकर उपचार करा सकते हैं। अस्पताल में ऑर्थोसर्जन डॉ. सतीश कुमार ने ज्वाइन कर लिया है। अब अस्पताल में दो ऑर्थोसर्जन हो गए हैं। सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि ऑर्थोसर्जन डॉ. सतीश कुमार कीर्तिनगर से आए हैं। अब पूरे सप्ताह ओपीडी में ऑर्थोसर्जन मिलेंगे। दोनों चिकित्सक तीन-तीन दिन ओपीडी और तीन-तीन ऑपरेशन करेंगे।
Iईएनटी और बालरोग विशेषज्ञ का इंतजारI
सिविल अस्पताल में शासन ने चार चिकित्सकों की तैनाती की थी। इसमें से सर्जन डॉ. प्रणम प्रताप सिंह पहले ही ज्वाइन कर चुके हैं। ऑर्थोसर्जन डाॅ. सतीश कुमार ने भी ज्वाइन कर लिया है लेकिन आदेश के तीन सप्ताह बाद भी ईएनटी डॉ. विपिन व बालरोग विशेषज्ञ डॉ. भारत ने ज्वाइन नहीं किया है। अस्पताल में ईएनटी की काफी जरूरत है। यहां वर्ष 2014 से कोई ईएनटी नहीं आया है। हालांकि बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एके मिश्रा तैनात हैं।