Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three miscreants entered the petrol pump owner's house, shot him dead

Roorkee : पेट्रोल पंप मालिक के घर में घुसे तीन बदमाश, गोली मारकर हत्या, पुलिस को किसी करीबी पर संदेह

Thu, 28 Dec 2023 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 01:08 AM IST
सार

कारोबारी की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Three miscreants entered the petrol pump owner's house, shot him dead
नहीं बच सकी पेट्रोल पंप मालिक की जान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुड़की में पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगेंद्र की देर रात तीन बदमाशों ने घर में घुसकर पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। कारोबारी की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पनियाला रोड पर घर में ही उनका ऑफिस है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान घर की चाहरदीवारी फांदकर तीन युवक अंदर दाखिल हुए और सीधे उनके दफ्तर में जा घुसे।
विज्ञापन


इससे पहले की वह कुछ समझ पाते युवकों ने उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों दीवार कूदकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर  परिजन वहां पर पहुंचे तो जोगेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। वारदात के समय जोगेंद्र का बेटा और भतीजा आसपास ही खड़े थे। भतीजे की एक अंगुली में छर्रा भी लगा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल भी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गर्दन, छाती और पेट में पांच गोलियां लगी हैं। हत्या के मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उधर, पुलिस की माने तो पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के मामले में शक की सुई आसपास ही घूम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed