{"_id":"6b018719b85a8db117021df4","slug":"pole-and-transformer-broken-due-to-collision-with-unknown-vehicle-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-164412-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा पोल व ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा पोल व ट्रांसफार्मर
Sat, 21 Nov 2026 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
12 हजार की आबादी रही अंधेरे में, सुबह ऊर्जा निगम की टीम ने शुरू कराया मरम्मत कार्यरात
शाहपुर में सड़क किनारे हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से भोगपुर गांव को विद्युत आपूर्ति देने वाली हाईटेंशन लाइन का विद्युत पोल और उस पर लगा ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे से गांव की बिजली गुल हो गई। इससे करीब 12 हजार की आबादी प्रभावित रही। पूरी रात और शनिवार दोपहर तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम की टीम ने मरम्मत कार्य कर शनिवार शाम करीब 3:30 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई।
भोगपुर गांव को भट्टीपुर विद्युत उपकेंद्र से हाईटेंशन लाइन के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। यह लाइन भट्टीपुर से शाहपुर होते हुए भोगपुर पहुंचती है। शुक्रवार देर रात शाहपुर में सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल के जोड़े को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल और उस पर लगा ट्रांसफार्मर टूटकर सड़क किनारे गिर गया। इससे विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई और भोगपुर गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
ग्रामीण नंदराम, नीटू सैनी, अंकित कुमार, सौरव, श्रवण, जितेंद्र कुमार, विनीत और मोनू ने बताया कि रातभर बिजली नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्षतिग्रस्त पोल व ट्रांसफार्मर को बदलने का काम शुरू किया। करीब 17 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार शाम 3:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
शाहपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर टूटने का मामला संज्ञान में आया था। टीम को भेजकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन और पोल को दुरुस्त कराकर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई। - गिन्नी रानी एसडीओ