फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Three brick kilns sealed for burning banned fuel

Roorkee News: प्रतिबंधित ईंधन जलाने पर तीन ईंट-भट्ठे सील

Wed, 27 May 2026 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three brick kilns sealed for burning banned fuel
लंढौरा क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने ईंट-भट्ठों पर औचक छापे मारे। इस दौरान सात भट्ठों का निरीक्षण किया गया जिनमें से तीन में प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया गया। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसके बाद नोटिस और जुर्माने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




लंढौरा कस्बे में कोल्हू संचालक बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और रबर जलाकर प्रदूषण फैलाते हैं। कई बार सीलिंग की कार्रवाई के बाद भी कोल्हू फिर से अवैध ईंधन जलाने लगते हैं लेकिन अब ईंट-भट्ठे भी इसमें शामिल हो गए हैं। बुधवार को क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह कठैत के नेतृत्व में टीम ने सात भट्ठों पर छापा मारा। इस दौरान तीन भट्ठों पर ईंधन में प्लास्टिक और रबर जलाई जा रही थी।
विज्ञापन




यही नहीं यहां पर प्लास्टिक और रबर मिश्रित ईंधन स्टॉक भी किया गया था। क्षेत्रीय अधिकारी कठैत ने बताया कि तीनों भट्ठों को सील करने के साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। मुख्यालय की ओर से अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक बार में प्लास्टिक आदि पकड़े जाने पर जुर्माना कम होता है। यदि टीम को स्टॉक आदि के जरिये पता चलता है कि प्रतिबंधित ईंधन लंबे समय जलाया जा रहा है तो उसी के अनुरूप जुर्माने की राशि बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed