{"_id":"68667495144c05cfe00f3fb2","slug":"threatened-to-kill-for-using-caste-based-words-in-video-roorkee-news-c-5-1-drn1027-729629-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: वीडीओ को जातिसूचक शब्द कहने पर दी मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: वीडीओ को जातिसूचक शब्द कहने पर दी मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लक्सर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी रामपाल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत कर बताया कि 27 मई की शाम करीब तीन बजे वह अपने क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग पर मौजूद आरोपी मुंतजिर और इरफान निवासी ग्राम मखियाली खुर्द ने उन्हें अपने पास बुलाया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकी देते हुए कहा कि वह ग्राम प्रधान को बचा रहा है उसका इलाज कर देंगे।
उनके जोर - जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। उन्हाेंने आरोपियों को पकड़कर उन्हें बचाया। इसके बाद दोनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वीडीओ ने आरोपियों से जानमाल का खतरा जताते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।