फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thousands of jewels were blown from a woman's bag

दंपती के बैग से लाखों के जेवर उड़ाए

Mon, 28 Sep 2020 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Thousands of jewels were blown from a woman's bag
रुड़की। पति के साथ मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आ रही महिला के बैग से टप्पेबाजों ने लाखों की कीमत के जेवर उड़ा लिए। दंपती बस बदलने के लिए नारसन बॉर्डर पर उतरा तो जेवर चोरी होने का पता लगा। उन्होंने मामले की शिकायत मंगलौर और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस से की। पुलिस नारसन बॉर्डर से लेकर रुड़की रोडवेज बस अड्डे तक लगे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

यूपी के गौतमबुद्धनगर निवासी विनोद सिंह हरिद्वार क्षेत्र स्थित पतंजलि में काम करते हैं। सोमवार को उन्होंने मुजफ्फरनगर से नारसन बॉर्डर के लिए रोडवेज की बस पकड़ी थी। साथ में उनकी पत्नी भी थीं। नारसन बॉर्डर पर यूपी रोडवेज बस से उतरकर वह उत्तराखंड रोडवेज की बस में बैठे तो उनकी पत्नी ने किसी काम के लिए बैग खोला। बैग खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बैग में रखे करीब पांच तोले के सोने के जेवरात गायब थे। उन्होंने मामले की शिकायत नारसन बॉर्डर पर की। पुलिस ने बस की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। पीड़ित ने मंगलौर कोतवाली आकर शिकायत की। इसके बाद दंपती सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और कोतवाली प्रभारी राजेश साह से मुलाकात की। कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को दंपती की मदद के निर्देश दिए। इसके बाद दंपती के साथ मिलकर पुलिस ने सिविल लाइंस कोतवाली परिसर स्थित कंट्रोल रूम से शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन टप्पेबाजों का कुछ पता नहीं चल पाया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामला मंगलौर क्षेत्र का है। दंपती की मदद के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed