फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   This time the slogan of 60 paar has to be realized: Batra

इस बार 60 पास का नारा करना है सार्थक :बत्रा

Fri, 07 Jan 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
This time the slogan of 60 paar has to be realized: Batra
रुड़की गंगनहर किनारे स्थित कार्यालय में आयोजित भाजपा सरकार के पांच साल बेमिसाल कार्यक्रम में मं - फोटो : ROORKEE
शहर विधायक के कैंप कार्यालय पर आयोजित पांच साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने जनता को क्षेत्र में हुए विकास कार्य गिनाए। साथ ही भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान शहर विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार 60 से अधिक सीटें जीतने का नारा सार्थक करना है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लाइव संबोधन सुना। इसके बाद विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में लगातार विकास कार्य कर रही है। 2022 में फिर कमल ही खिलेगा। रुड़की विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने सभी ग्रामीण इलाकों में सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया है। उनका उद्देश्य है कि सरकार की योजना आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी, रुड़की कृषि मंडी अध्यक्ष बृजेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिद्धू, मंडल मीडिया प्रभारी संजय त्यागी, नरेश यादव, दीपक पांडे, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, संतोष अरोड़ा, राज कमल पुंडीर, कविश मित्तल, सुनीता गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा : राजबाला
रुड़की। धनौरी के नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित सरकार के पांच साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने जनता को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी का वर्चुअल संबोधन सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलियर मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी ने कहा कि सरकार की किसान पेंशन योजना, महालक्ष्मी किट, गरीबों को निशुल्क राशन योजना, आवास योजना आदि ऐसी कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनका जनता लाभ उठा रही है। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया चुनाव की तैयारियों के लिए क्षेत्र में सक्रिय हो जाएं। मौके पर संयोजक अमित सैनी, देशपाल रोड़, अंकित आर्य, ब्रिजेश सैनी, मोहित अग्रवाल, मुल्कीराज, राजनीश, पुलकित, कमलेश सती, जयभगवान आदि मौजूद रहे। संवाद
जनता फिर भाजपा को देगी मौका : राठी
मंगलौर। प्रदेश सरकार के पांच साल पूरे होने पर शुक्रवार को केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लाइव संबोधन सुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल ने की।

गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुशील राठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका जनता ने भरपूर लाभ उठाया है। ऋषिपाल बालियान और दिनेश पंवार ने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। जनता फिर से भाजपा की सरकार बनाकर विकास की गति कम नहीं होने देगी। मौके पर खंड विकास अधिकारी बीएस नेगी, मंडी समिति की अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, अरुण चौधरी, प्रभात चौधरी, सचिन गुर्जर, अंकित कपूर, सोनू धीमान, अनीस अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed