{"_id":"684b1d2157d62112b70c304f","slug":"thieves-stole-wire-from-lt-line-roorkee-news-c-5-1-drn1027-714426-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरों ने एलटी लाइन से तार चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरों ने एलटी लाइन से तार चुराया
विज्ञापन
चोरों ने अकौढ़ा खुर्द गांव के पास हजारों की तार चोरी कर ली। इससे कई किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है।
ऊर्जा निगम के जेई अश्विनी कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात चोरों ने लक्सर क्षेत्र में अकौढ़ा खुर्द गांव के पास एलटी विद्युत लाइन से करीब 450 मीटर एबीसी केबल चोरी कर लिया। इससे कई उपभोक्ताओं के सिंचाई ट्यूबवेल के कनेक्शन जुड़े थे। तार चोरी होने से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या पैदा हो गई है। वहीं, इससे विभाग को भी आर्थिक क्षति हुई है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि जेई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।