{"_id":"5f4a8dff8ebc3e0bf8382965","slug":"then-kapil-was-in-contact-with-several-pharma-factory-in-roorkee-roorkee-news-drn3545647104","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो रुड़की में कई फार्मा फैक्टरी के संपर्क में था कपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो रुड़की में कई फार्मा फैक्टरी के संपर्क में था कपिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोधापुर में नकली दवाई फैक्टरी के मामले में जांच कर रही पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कपिल रुड़की और भगवानपुर की कई फार्मा फैक्टरियों के संपर्क में था। ऐसे में अब पुलिस ने इन दवाई कंपनियों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ फार्मा कंपनियों को चिह्नित भी किया है।
गंगनहर कोतवाली पुलिस और ड्रग विभाग ने माधोपुर स्थित वीआर फार्मा फैक्टरी में एक सप्ताह पूर्व छापामारी की थी। छापामारी में टीम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की नकली दवाइयां और साढ़े चार लाख रुपये की नकदी बरामद की थी। साथ ही नामी कंपनियों के नाम के रैपर समेत मशीन पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से फैक्टरी मालिक मालिक प्रवीण त्यागी और उसके पार्टनर कपिल त्यागी निवासी गांव इकड़ी, थाना सरधना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में कपिल और प्रवीण त्यागी ने तीसरे पार्टनर महेश सैनी निवासी डाडा पट्टी के नाम का भी खुलासा किया है। अब पुलिस तीसरे पार्टनर की तलाश में जानकारी जुटाकर छापामारी कर रही है। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि कपिल रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र में चल रही कई फार्मा फैक्टरियों के संपर्क में था। कुछ फैक्टरियों को पुलिस ने चिह्नित भी किया है। माना जा रहा है कि इन फैक्टरियों में भी गड़बड़ी हो सकती है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि कपिल के संपर्क में आने वालों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
मोबाइल में मिले अहम सुराग
पुलिस सूत्रों की मानें तो कपिल के मोबाइल में पुलिस को कई सुराग मिले हैं। पुलिस को पता चला है कि वह कई बड़े सफेदपोश और सरकारी विभाग के लोगों के संपर्क में था। अब पुलिस यह कनेक्शन तलाश रही है कि नकली दवाई मामले में इन लोगों के साथ कपिल का कोई लेनादेना है या नहीं।
विज्ञापन
पूछताछ में खुलेंगे कई राज
पुलिस ने आरोपी कपिल त्यागी और साथी प्रवीण त्यागी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। रिमांड मंजूर होने पर पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी कई राज उगलेगा, जिसमें से कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आएंगे। इतना ही नहीं यह भी पता चल सकता है कि वह रुड़की और भगवानपुर में किन किन फार्मा फैक्टरियों के संपर्क में था।