{"_id":"650c8aa46dfc7470190c1ca7","slug":"the-workers-were-lying-unconscious-on-the-ground-writhing-and-groaning-roorkee-news-c-5-1-drn1030-249879-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की हादसा: फैक्टरी का दर्दनाक मंजर जिसने भी देखा सिहर उठा...तड़पते, कराहते और जमीन पर बेसुध पड़े थे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की हादसा: फैक्टरी का दर्दनाक मंजर जिसने भी देखा सिहर उठा...तड़पते, कराहते और जमीन पर बेसुध पड़े थे श्रमिक
Fri, 22 Sep 2023 05:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:19 PM IST
सार
मंगलौर स्थित एक स्टील फैक्टरी में बुधवार देर रात लोहा गलाने की भट्ठी में लोहा डालते समय अचानक तेज धमाका हो गया। इससे खौलता हुआ लावा श्रमिकों के ऊपर गिर और 16 श्रमिक बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रात करीब 12 बजे स्टील फैक्टरी का दर्दनाक मंजर जिसने भी देखा, वह सिहर उठा। धमाके के बाद कोई मदद के लिए गुहार लगा रहा था तो कोई जमीन पर लेटा हुआ तड़प रहा था। जो ठीक थे, उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि वे किसकी मदद करें और कैसे उन्हें दर्द से निजात दिलाएं।
विज्ञापन
आधा घंटे से भी ज्यादा समय तक फैक्टरी के भीतर कोहराम मचा रहा। स्टील फैक्टरी में हुआ धमाका बेहद खौफनाक था। जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उनमें कुछ ऐसे भी बताए जा रहे हैं जिन्हें ठीक होने में साल भर से ज्यादा का समय लग सकता है। वहीं कुछ शायद काम पर भी ठीक ढंग से नहीं लौट पाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हरिद्वार: प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान-जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ
विज्ञापन
इसे लेकर पीड़ितों के परिजनों में गुस्सा है। एक परिजन ने बताया कि ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले श्रमिकों को फैक्टरी की ओर से कोई मुआवजा नहीं दिया जाता है। फैक्टरी मालिक ने वार्ता की बात कही। भैजाहेड़ी पुरकाजी निवासी विपिन ने बताया कि शुक्रवार को फैक्टरी में पीड़ितों को राहत देने के लिए कदम नहीं उठाया जाता है तो प्रदर्शन किया जाएगा।