फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The woman had met with the brothers, killing the boyfriend

महिला ने भाईयों के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या

Sun, 04 Aug 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The woman had met with the brothers, killing the boyfriend
दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने ही अपने भाइयों के साथ मिलकर कलियर क्षेत्र से लापता चल रहे एमआर की हत्या की थी। पुलिस ने महिला, उसके दो भाइयों और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। साथ ही मुजफ्फरनगर के बरला गांव के जंगल से शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस को अब मृतक की बाइक और अन्य सामान की तलाश है।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में नवनियुक्त एसएसपी डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि एक अगस्त को कलियर के हबीबपुर निवासी चौधरी भरत सिंह ने इमलीखेड़ा चौकी पर अपने बेटे रोजी कुमार की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बताया कि था कि 30 जुलाई को वह बाइक लेकर रोशनाबाद जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली तो लोकेशन मुजफ्फरनगर के बरला गांव में मिली। कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि मोबाइल पर उसकी बात नगला इमरती निवासी महिला शिक्षा से भी हुई थी। पुलिस को शिक्षा के मोबाइल की लोकेशन भी बरला गांव में मिली। शक होने पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। एसएसपी के अनुसार, महिला अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इस बीच रोजी से उसके संबंध बन गए। इस बीच उसे पता चला कि 30 जुलाई को रोजी को लड़की वाले देखने वाले आ रहे हैं और उसका रिश्ता तय हो गया है। इससे नाराज होकर उसने अपने भाई रोहित, आदेश कुमार और भाइयों के दोस्त रजत उर्फ खतरा निवासी नगला इमरती को जानकारी दी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के बरला गांव ले जाकर मारा
30 जुलाई को शिक्षा ने रोजी को कॉल कर रुड़की एमएच तिराहे पर बुलाया और मुजफ्फरनगर के बरला गांव चलने की बात कही। इसके बाद रोजी उसे बाइक पर बैठाकर बरला की ओर चल पड़ा। उनके पीछे रोहित, आदेश और रजत भी एक बाइक से चल दिए। शिक्षा ने रोजी से बरला के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में बाइक ले जाने की बात कही। दोनों पेट्रोल पंप के पीछे खड़े होकर बातचीत करने लगे। इस बीच रोहित, आदेश और रजत भी पहुंच गए। तीनों को देख रोजी जंगल की ओर भागने लगा। तीनों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही गमछे से गला दबाकर हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद चारों उसकी बाइक, मोबाइल, पर्स और हत्या में प्रयुक्त गमछा लेकर लिब्बरहेड़ी के पास गंगनहर पहुंचे। यहां बाइक समेत पूरा सामान गंगनहर में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

होनहार था रोजी
पुलिस की मानें तो रोजी होनहार था और एमएससी की पढ़ाई करने के साथ ही नौकरी कर रहा था। इतना ही नहीं वह आईएएस और आईपीएस की भी परीक्षा दे चुका है। परिवार के लोग उसकी मेहनत और लगन को देखकर खुश होते थे, लेकिन रोजी की हत्या के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
उजड़ गए तीन परिवार
शिक्षा अपने ही प्रेमी की हत्या इस तरीके से कर सकती है, यह बात सुनकर हर कोई हैरत में है। गांव में चारों तरफ लोगों के बीच एक ही चर्चा है कि शिक्षा की वजह से तीन परिवार उजड़ गए हैं। शिक्षा की वजह से उसकी ससुराल, मायका और रोजी का परिवार तबाह हो गया। शिक्षा ने हत्या में अपने भाइयों को शामिल कर उन्हें भी जेल भिजवा दिया है जबकि रोजी के परिवार से रोजी को छीन लिया और अपने पति को छोड़कर उसकी ही हंसती खेलती जिंदगी को भी उजाड़ दिया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष अजय सिंह, एसआई भवानी शंकर पंत, एसआई नीरज मेहरा, एसआई शिवानी नेगी, एसआई पूनम प्रजापति समेत अहसान अली, जमशेद अली, भूपेंद्र सिंह, अरविंद तोमर, मनोज, दिनेश, अशोक कुमार, महिपाल, सोफिया अंसारी व संजीव कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed