{"_id":"57055e044f1c1bde6fc811c9","slug":"the-shoot-niece-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी को गोली मारने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी को गोली मारने वाला गिरफ्तार
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
नारसन। सगी भतीजी को गोली मारने वाला चाचा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। महीने भर से फरार चल रहा आरोपी बुधवार को रुड़की कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था। पुलिस ने उसे कचहरी गेट से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
नारसन के खेड़ा जट में 11 मार्च को मनोज ने अपनी भतीजी खुशी पर तमंचे से गोली चला दी थी। गंभीर रूप से घायल खुशी को पहले मेरठ और फिर दिल्ली रैफर किया गया। इलाज के दौरान हफ्ते भर बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले में दर्ज हुआ मुकदमा हत्या में तरमीम कर लिया गया था। आरोपी लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार को आरोपी कुछ करीबियों के साथ रुड़की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इसकी भनक लगने पर नारसन चौकी प्रभारी सुखपाल मान टीम सहित रुड़की पहुंचे और आरोपी को कचहरी में घुसने से पहले ही पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर टिकौला से तमंचा भी बरामद कर लिया गया। चौकी प्रभारी सुखपाल मान ने बताया कि आरोपी जगह बदल बदल कर छिपता रहा था। बुधवार को गुपचुप सरेंडर की तैयारी थी। मान ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन