फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The roads became small in front of the enthusiasm, passion

Roorkee News: दिलों में तिरंगे का सम्मान फिजा में गूंजा ‘मां तुझे प्रणाम’

Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The roads became small in front of the enthusiasm, passion
अमर उजाला के कार्यक्रम के तहत शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
विज्ञापन


रुड़की में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति नारों से गुंजा आसमान



जोश, जुनून और जज्बे के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जन सैलाब

नेहरू स्टेडियम से चंद्रशेखर चौक तक छा गए देश भक्त, हर तरफ लगा जाम ही जाम



अमर उजाला के मां तुझे प्रमाण कार्यक्रम के तहत शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में लोगों और युवाओं के जोश, जुनून और उत्साह के आगे सड़कें छोटी पड़ गईं। भव्य तिरंगा यात्रा में भारी जन सैलाब उमड़ा है। स्कूल-काॅलेज के बच्चों से लेकर शहर के सामाजिक व राजनीति संगठनों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यही नहीं शहर की आम जनता में भी यात्रा को लेकर अलग ही जोश नजर आया। वह भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा में साथ चले। एनसीसी कैडेट्स का बैंड व स्काउट तथा एनसीसी कैडेट्स का मार्चपास्ट आकर्षण का केंद्र रहा।

अमर उजाला की ओर से समाजसेवी एवं होटल सचिन इंटरनेशनल की चेयरपर्सन पूजा गुप्ता एवं सचिन गुप्ता के सहयोग से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंगलवार सुबह आठ बजे दुर्गा चौक पर एकत्र हुए। एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड यात्रा के लिए कतारबद्ध खड़े हो गए। देखते ही देखते लोगों का हुजूम वहां जमा हो गया। इसके बाद बैंड बाजों, देशभक्ति गीतों व नारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग व युवा हर कोई यात्रा में तिरंगा हाथों में लेकर देशभक्ति नारे लगाता नजर आया। डीजे व बैंड बाजों की धुन पर कोई नाच रहा था तो कोई नारे लगाता हुआ नजर आया। यात्रा गंगनहर नये पुल से टीपी लाइन के सामने से महाराजा अग्रसेन चौक पहुंची। यहां से महाराणा प्रताप चौक होते हुए सिविल लाइंस बाजार से निकलकर चंद्रशेखर चौक पर संपन्न हुई। यहां विभिन्न स्कूल काॅलेज के छात्रों व स्वयं सहायता समूह के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर डांस कर सबको झूमने को मजबूर कर दिया। यात्रा के संपन्न होने पर नगर निगम के प्रशासक एवं सीडीओ प्रतीक जैन, समाजसेवी पूजा गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एक साथ मिलकर सभी ने राष्ट्रगान गाया। सीडीओ प्रतीक जैन ने कहा कि देश के शहीदों ने हमारी आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की है। उनके सपनों का भारत निर्माण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में समाजसेवी सचिन गुप्ता ने भी विचार रखे। पूजा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपर्व पर प्रत्येक शहर के लोगों का एक साथ मिलकर उत्सव मनाना शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। विधायक प्रदीप बत्रा ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने किया। इस मौके पर डाॅ. अनिल शर्मा, नईम सिद्दीकी, पंकज सतीजा, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, तनुज राठी, पार्षद शक्ति राणा, बिट्टू शर्मा, अमित अग्रवाल, भाजपा नेता सावित्री मंगला, प्रतिभा चौहान, अंजलि सिंघल, वंदना अग्रवाल, राधा त्यागी, करुणा गोयल, ऋतु कंडियाल, उदय जैन, हेमेंद्र चौधरी, लवि त्यागी, विपिन गोयल, डा. नवीन अग्रोही, दीपक वैश्य, नागेश्वर सिंह, ईश्वरलाल शास्त्री, जसविंदर एडवोकेट, श्रवण गोस्वामी, गौरव प्रधान, रविंद्र खेवरिया, जावेद गौड, हाजी नौशाद, राकेश गोयल, उद्य पुंडीर, मोहित त्यागी, आशीष सैनी, सक्षम गर्ग, सुशील सैनी, मोहित त्यागी, अरशद समाजसेवी वाईपी सिंह, कलीम खान, चंद्रप्रकाश बाटा, वैद्य टेक वल्लभ समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




आकर्षक झांकियों ने जगाई देशभक्ति की भावना

तिरंगा यात्रा में घोडे़ पर सवार रानी लक्ष्मी बाई की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। सिविल लाइंस निवासी रीना अग्रवाल रानी लक्ष्मीबाई बनी थीं। एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की झांकी बेहद आकर्षक रही। इनमें एक महिला भारत मां बनकर चली। जिसने भी इस झांकी को देखा शीश झुकाकर नमन करता नजर आया। लोगों ने जमकर सेल्फी भी ली। वहीं रॉयल यूथ क्लब के बच्चे खुली जीप में सवार नन्हे मुन्ने बच्चे गांधी, सुभाष चंद्र बोस व चंद्रशेखर आजाद बनकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed