{"_id":"6aad7d69a133eaf02d0aae1e","slug":"thieves-stole-500-meters-of-33-kv-line-wire-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1069522-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चोरों ने 33 केवी लाइन का 500 मीटर तार चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चोरों ने 33 केवी लाइन का 500 मीटर तार चुराया
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने गंगनहर किनारे स्थित एक स्टील फैक्टरी की 500 मीटर लंबी 33 केवी की विद्युत लाइन को निशाना बना लिया। चोर लाइन का तार काटकर ले गए। मामले में विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विकास कुमार ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौ सितंबर को जाकिर नाम के ग्रामीण ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी कि उसके खेत के पास विद्युत लाइन का तार टूटकर पड़ा है। सूचना मिलने पर अवर अभियंता विकास कुमार विद्युत कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पता चला कि थिथकी गांव के जंगल से लेकर सैदपुरा गांव के जंगल के बीच स्टील फैक्टरी की 33 केवी की विद्युत लाइन का करीब 500 मीटर हिस्सा गायब है।
आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात चोरों ने लाइन को काटकर तार चोरी किया है। घटना के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। अवर अभियंता विकास कुमार ने मामले में मंगलौर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और चोरी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद