{"_id":"588782124f1c1b3e0fcf3b2e","slug":"the-raid-on-dairy-punks","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी पर बदमाशों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी पर बदमाशों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रात को छह हथियारबंद बदमाश डेयरी में घुसे और सो रहे डेयरी मालिक व उनके नौकर पर तमंचा तानकर मारपीट कर दी। इसके बाद बदमाश दोनों को बंधक बनाकर कपड़े से इनके मुंह बांध दिए और पांच दुधारू भैंसें व एक कटिया ट्रक में लादकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिंग की लेकिन किसी का पता नहीं चल पाया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली सिविल लाइंस अंतर्गत ढंडेरा गांव के पीछे देव एन्क्लेव में देवेंद्र त्यागी की डेयरी है। समीप ही उनका परिवार किराये के एक मकान में रहता है। सोमवार रात करीब एक बजे छह से अधिक बदमाश डेयरी में घुसे। उस समय डेयरी मालिक देवेंद्र त्यागी और उनका नौकर अक्षय अलग-अलग चारपाई पर सोए हुए थे। बदमाशों ने पहले दोनों की कनपटी पर तमंचे सटाए उसके बाद मारपीट कर दी। इसी बीच बदमाशों ने चारपाई की दवान की रस्सी काटी और देवेंद्र त्यागी को चारपाई और अक्षय कुमार को फोल्डिंग से बांध दिया। साथ ही दोनों के मुंह और आंखों पर कपड़ा भी बांध दिया। दो बदमाश उन पर तमंचा ताने खड़े रहे। जबकि अन्य बदमाश पांच भैंसों और एक कटिया की रस्सी काटकर उन्हें ले जाने लगे। किसी को इसकी भनक न लगे इसके लिए बदमाशों ने खाली प्लाट की साइड में बनी चहारदीवारी तोड़ी और भैंसों को ट्रक में लादकर फरार हो गए। इससे पहले उन्होंने डेयरी मालिक की जेब से 800 और नौकर की जेब में रखे 100 रुपये निकाल लिए। बदमाशों के जाने के बाद नौकर ने जैसे-तैसे खुद को मुक्त कराया। उसके बाद मालिक को खोलकर कोतवाली रुड़की पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डेयरी मालिक की देवेंद्र त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आधे घंटे तक बैठे रहे बदमाश
भैंसों को ले जाने के बाद दो बदमाश डेयरी मालिक और नौकर की चारपाई पर बैठे रहे, ताकि अन्य बदमाश आसानी से निकल सकें। इस बीच बदमाशों ने डेयरी में बंधी शेष पांच-छह गायों को चारा डाला। ताकि कोई पशु भैंसें ले जाने के बाद शोर न करे। इससे पता चलता है कि पशुओं की लूटपाट करने वाले शातिर किसी गिरोह के सदस्य हैं। जाते समय बदमाश डेयरी मालिक की बाइक की हवा निकाल गए। साथ ही उनके मोबाइल भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
ट्रक के नंबर पर चिपकाया हुआ था कागज
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो एक सीसी कैमरे में ट्रक नजर आया। जब पुलिस ने इसका नंबर देखने की कोशिश की तो नंबर प्लेट पर कागज चिपकाया हुआ था। ताकि ट्रक की पहचान न हो सके।