फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The organization will reach Afreen's house today to put wings to the spirits

हौसलों को पंख लगाने के लिए आज आफरीन के घर पहुंचेगी संस्था

Fri, 16 Oct 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The organization will reach Afreen's house today to put wings to the spirits
रुड़की। सिर से बाबुल का साया उठने के बाद प्रदेश की होनहार आफरीन को जज बनाने का सपना पूरा करने के लिए मंगलौर की एक संस्था मदद कर रही है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद संस्था के लोगों ने यह कदम उठाया है। संस्था से जुड़े कारी नसीम मंगलौरी ने बताया कि शनिवार को संस्था के लोग आफरीन और उसके परिजनों से मुलाकात करेंगे। साथ ही उसकी फीस, किताबों का खर्च और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि आफरीन होनहार है और उसके सपनों को पूरा करने के लिए पूरा खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलौर की आफरीन ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में 18वीं रैंक हासिल की थी। खास बात यह थी कि बेहद गरीब परिवार से नाता रखने वाली आफरीन के पिता रेहड़ी पर फल-सब्जी बेचकर उसकी पढ़ाई का खर्च उठा रहे थे, लेकिन विगत बुधवार को उसके पिता मोहम्मद गुलफाम की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। आफरीन के परिवार में पिता ही एकमात्र घर का खर्च चलाते थे। उसका छोटा भाई भी पढ़ाई कर रहा है। आफरीन के प्रदेश में रैंक आने पर उसके पिता ने कहा था कि वह खुद को बेचकर भी अपनी बेटी को जज बनाएंगे, लेकिन उनके जीवित रहते यह सपना पूरा नहीं हो सका। अब आफरीन के सामने मुश्किलों का पहाड़ है। अमर उजाला ने बेटी के इस दर्द को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मंगलौर के जागरूक लोगों द्वारा बनाई गई हेल्पिंग हैंड मिशन संस्था ने मदद को हाथ बढ़ाए। संस्था से जुड़े कारी नसीम मंगलौरी ने बताया कि शनिवार को संस्था के सदस्य आफरीन और उसके परिजनों से मिलेंगे और उसकी पढ़ाई में आने वाले खर्च और अन्य जरूरतों की जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि आफरीन को हर प्रकार से मदद दी जाएगी ताकि वह अपने पिता का सपना पूरा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed