{"_id":"628b9c8f3dbd5704fe31ca58","slug":"the-meter-was-kept-slow-by-putting-a-shunt-case-registered-roorkee-news-drn4125411190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंट लगाकर स्लो कर रखा था मीटर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंट लगाकर स्लो कर रखा था मीटर, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तीन उपभोक्ताओं ने मीटर में शोल्डिंग लगाकर शंट लगाया हुआ था। लैब में मीटर की हुई जांच में मामला सामने आया। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने तीनों के खिलाफ बिजली चोरी और मीटर में छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
ऊर्जा निगम के एसडीओ अरशद ने बताया कि मार्च में क्षेत्र के कुछ मीटरों में गड़बड़ी किए जाने के शक पर उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए थे। इन मीटरों को सील कर मीटर लैब में रखवा दिए गए थे। साथ ही मीटर की चेकिंग के दौरान उपस्थित रहने के लिए सभी उपभोक्ताओं को नोटिस भेज दिए गए थे। अधिकतर उपभोक्ताओं ने लैब में पहुंचकर अपने सामने मीटर की जांच करवा ली थी, लेकिन तीन उपभोक्ताओं को तीन नोटिस भेजने के बाद भी वह मीटर चेकिंग के लिए नहीं पहुंच रहे थे। ऐसे में सोमवार को अधिकारियों के निर्देश पर तीनों मीटरों को खोला गया। इस दौरान चेकिंग की कार्रवाई की पूरी वीडियोग्राफी की गई। उन्होंने बताया कि तीनों मीटर में शोल्डिंग कर शंट लगाया गया था। शंट लगाकर मीटर की स्पीड स्लो की गई थी। इससे साफ जाहिर था कि उपभोक्ता मीटर में शंट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ये तीनों उपभोक्ता मोहनपुरा, ढंडेरा और शाकुंभरी एंक्लेव निवासी थी। तीनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इन तीनों उपभोक्ताओं पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।