फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The message of water conservation was given by taking out a rally

जल संरक्षण में निकाली जागरुकता रैली, दिखाई लघु फिल्म

Wed, 04 May 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
The message of water conservation was given by taking out a rally
राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) रुड़की की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जल संरक्षण एवं सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पौधरोपण करने के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई एवं लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान आयोजित पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के पांच विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। गुरमीत ने प्रथम और प्रिंस ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नारसन ब्लॉक के झबरेड़ी कलां गांव स्थित राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय जल संरक्षण एवं सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनूप सिंह की अध्यक्षता में जनजागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही बॉयोस्कोप एवं एलईडी टीवी के माध्यम से जल संरक्षण एवं आभासी जल विषय पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरमीत, द्वितीय स्थान प्रिंस एवं तृतीय स्थान शिवांगी चौधरी ने प्राप्त किया। इसके साथ-साथ वंश कश्यप व निधी चौधरी को प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभागाध्यक्ष डॉ. वीसी. गोयल की ओर से जल संरक्षण, सुरक्षा एवं आभासी जल विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. वीसी. गोयल की ओर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण शपथ के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक ओमकार सिंह, दिगंबर सिंह, रोहीत संबारे एवं सहायक दौलत राम सहगल, नागेश्वर राव अल्लक, वरुण गोयल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक ठाट सिंह, सहायक अध्यापक मंजू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed