फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The deputy manager of the siege BKU

भाकियू ने किया उपप्रबंधक का घेराव

Sat, 24 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नारसन
अमर उजाला ब्यूरो नारसन Updated Sat, 24 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
भाकियू के बैनर तले किसानों ने उत्तम चीनी मिल के उपप्रबंधक का घेराव करते हुए गन्ना भुगतान करने की मांग की। चेतावनी दी यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वह चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर भाकियू के नेतृत्व में किसान उत्तम चीनी मिल परिसर में पहुंचे और मिल उपप्रबंधक लोकेंद्र लांबा का घेराव कर दिया। गुस्साए किसानों का आरोप था कि बाहर से आ रहे गन्ने का प्रबंधन नगद भुगतान कर रहा है। जबकि स्थानीय किसानों को तय 14 दिन में भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस सौतेले व्यवहार को वह किसी भी हाल में सहन नहीं करेंगे। इस दौरान मिल के उप प्रबंधक लोकेंद्र लांबा ने किसानों को बताया कि 25 नवंबर तक का भुगतान कर दिया गया है। जबकि अन्य मिलों की ओर से नया भुगतान एक भी रुपये नहीं किया गया है। अगला भुगतान जल्द किया जाएगा। इस अवसर पर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मेजर राणा, अरविंद राठी, जनक  बिट्टू, सुनील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed