फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The corporation sent a notice regarding the conduct of fairs and exhibitions

Roorkee News: निगम ने मेला एवं प्रदर्शनी के संचालन पर भेजा नोटिस

Fri, 05 Jun 2026 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The corporation sent a notice regarding the conduct of fairs and exhibitions
डीएवी पीजी कॉलेज के मैदान में चल रहे मेला एवं प्रदर्शनी के बाबत नगर निगम ने संचालक को नोटिस भेजा है जिसमें बताया गया कि निगम की बिना अनुमति के और लाइसेंस शुल्क जमा कराए बिना संचालन किया जाना अवैध है। ऐसे में 10 रुपये प्रति वर्ग की दर से मेले को लाखों रुपये का शुल्क अदा करना पड़ सकता है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि कॉलेज के मैदान में करीब 10 दिन से मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बच्चाें के लिए बड़े झूले, जादूगर शो, विभिन्न सामानों के स्टॉल के साथ ही खाने-पीने की भी दुकानें लगी हैं। मेला संचालक की ओर से नगर निगम से कोई अनुमति नहीं मांगी गई है। इस बाबत सहायक नगर आयुक्त की ओर से मेला संचालक को नोटिस जारी किया गया है। इसमें तीन दिन के भीतर निगम में व्यवसायिक देय लाइसेंस शुल्क जमा करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने को कहा गया है। बता दें कि निगम की ओर से निर्धारित शुल्क के अनुसार प्रति दिन 10 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से 3717 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर लाखों रुपये का शुल्क जमा कराना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed