फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The bridge work was left incomplete, the passenger's car got stuck

Roorkee News: अधूरा छोड़ा पुलिया का काम, मुसाफिर की गाड़ी लटकी

Fri, 04 Oct 2024 04:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
The bridge work was left incomplete, the passenger's car got stuck
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iसाउथ सिविल लाइंस में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई थी पुलिया
I
Iठेकेदार ने एक तरफ रैंप बनाकर दूसरी तरफ का अधूरा छोड़ा
I
I
I
Iसाउथ सिविल लाइंस में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई गई एक पुलिया के ठेकेदार ने एक तरफ का रैंप बनाकर दूसरी ओर का अधूरा छोड़ दिया। एक मुसाफिर ने एक तरफ का रैंप तैयार देख पुलिया पर गाड़ी चढ़ा दी। गनीमत रही कि मुसाफिर की गाड़ी दूसरी तरफ खाई में गिरने से पहले लटक गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
I
Iबता दें कि साउथ सिविल लाइंस में कुछ दिनों से एक पुलिया के निर्माण का काम चल रहा था। कुछ दिन पहले ठेकेदार ने पुलिया का निर्माण पूरा कर उसके एक तरफ का रैंप मिट्टी आदि डालकर तैयार कर दिया था। दूसरी ओर का अधूरा छोड़ दिया। इसके बाद से काम कुछ दिन से बंद चल रहा था। ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते हुए पुलिया पर न तो कोई सूचना पट लगाया और न ही बैरिकेडिंग लगाई।
विज्ञापन

I
I
I
Iऐसे में बृहस्पतिवार को बाहरी क्षेत्र से एक व्यक्ति कार लेकर जा रहे थे। उन्होंने दूर से पुलिया पर बने रैंप को देखकर दूसरी ओर भी रैंप बने होने का अंदाजा लगाकर कार पुलिया पर चढ़ा दी। पुलिया पर कार को चढ़ते देख आसपास के लोग चिल्लाए। हालांकि तब तक कार पुलिया के बीच में पहुंच चुकी थी। गनीमत रही कि कार दूसरी ओर करीब छह फीट खाई में गिरने से पहले ही पुलिया पर लटक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से व्यक्ति को कार से निकाला। साथ ही लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। मामले में नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है। लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर पुलिया का काम पूरा करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article