{"_id":"64763890d98ea6bd3a06bf5f","slug":"tension-over-crores-of-land-on-the-side-of-the-highway-roorkee-news-c-5-1-drn1030-168124-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हाईवे के किनारे करोड़ों की जमीन को लेकर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हाईवे के किनारे करोड़ों की जमीन को लेकर तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्ष जता रहे अपना-अपना हक, दोनों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर
हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्षों में टकराव और तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। साथ ही दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, मामला तूल पकड़ता देख एसएसपी ने पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा के पास हाईवे किनारे कुछ बीघा जमीन है। यह जमीन एक महिला की थी। महिला ने यह जमीन कुछ माह पूर्व बेच दी थी। कुछ माह पूर्व इस जमीन पर एक पक्ष की ओर से निर्माण शुरू कर दिया गया था। इस पर दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुंचकर जमीन को अपना बताते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया था। मामले में उस दौरान निर्माण करने वालों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज भी किया गया था। तभी से यह मामला चला आ रहा है और दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं।
दो दिन पूर्व इस जमीन पर फिर से निर्माण कार्य शुरु किया गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमीन को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दाेनों पक्षों को जमीन संबंधी दस्तावेज लेकर बुलाया। दोनों दस्तावेज लेकर पहुंचे। अब पुलिस दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही राजस्व टीम से भूमि की पैमाइश कराने की तैयारी कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश पुलिस को दिए हैं। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।